युवती की तलाश में काशीपुर पहुंची पंजाब पुलिस

युवती की तलाश में काशीपुर पहुंची पंजाब पुलिस

काशीपुरः आयकर विभाग में कार्यरत युवती और उसे भगाकर लाने वाले युवक की तलाश में पंजाब पुलिस काशीपुर पहुंची. पुलिस की टीम के साथ युवती के परिजन भी हैं. जो काशीपुर कोतवाली और कुण्डा थाना पुलिस से संपर्क कर युवती व युवक की तलाश में जुटे हैं.

वहीं, युवती के परिजन पंजाब पुलिस के साथ उसे तलाशते हुए काशीपुर पहुंचे और स्थानीय पुलिस से मिलकर युवक व युवती को तलाशने का प्रयास किया. लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई. सोमवार को युवती के परिजन एक बार फिर काशीपुर कोतवाली पहुंचे. उनके साथ जालंधर थाने के उपनिरीक्षक राजविंदर सिंह भी थे.

युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक गक्खरपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद का रहने वाला है और काशीपुर के कुण्डा थाना क्षेत्र के जसपुर रोड स्थित क्षत्रिय नगर कालोनी में रहता है, लेकिन घर से सब फरार हैं और घर में ताला लगा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।