स्मैक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

स्मैक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्ता

हल्क्षनी से तस्करी कर ला रहा था अवैध स्मैक

अल्मोड़ा 18 मार्च : पिथौरागढ़ में शराब की दुकान में काम करने वाले एक युवक को पुलिस ने करीब 67,800 रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओजी एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक पर संदेह हुआ, तो पुलिस ने उससे पूछताछ करते हुए तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से 6.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत 67,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक नीरज सिंह नैनवाल उर्फ नब्बू (25 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल, निवासी ग्राम गोलना करडिया, चीनाखान, अल्मोड़ा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपी नीरज पिथौरागढ़ में एक वाइन शॉप में काम करता है। स्मैक बेचने के लिए हल्द्वानी से खरीदकर ला रहा था। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सौरभ भारती, कांस्टेबिल महेंद्र देवड़ी, कांस्टेबिल महेंद्र देवड़ी, ललित मोहन, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका शामिल रहे।
——————————————–

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।