ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी जारी रही। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, पंवालीकांठा समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फवारी हुई। तो वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। तो प्राकृतिक जल स्त्रोत भी रिचार्ज हो रहे हैं। हालांकि केदारनाथ में बर्फवारी और बारिश ने पुर्निर्माण कार्यों में खलल जरुर पैदा कर दिया है। उधर, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी सोमवार से बर्फबारी जारी है। जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. मार्च महीने में बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर चमोली में ठंड शुरू हो गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की आशंका जताई थी। वहीं किसान बारिश और बर्फबारी को फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।