विधानसभा के दूरस्थ गांवों में कुंजवाल ने सुनी समस्याएं

विधानसभा के दूरस्थ गांवों में कुंजवाल ने सुनी समस्याएं

भाजपा सरकार पर लगाया विकास अवरूद्ध करने का आरोप

बृजेश तिवारी
अल्मोड़ा 23 मार्च : जागेश्वर विधानसभा के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा की सरयू घाटी के दूरस्थ गांवों का भ्रमण किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी और उन पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिदत्त पांडे के गांव चिमखोली में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपेक्षा के चलते आज तक इस गांव को सडक़ मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस गांव को सडक़ से जोडऩे के लिए सर्वे भी कराया गया था। लेकिन सरकार ने कभी सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुध नहीं ली। कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वायदे भूल महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाने का काम कर रही है। जिससे प्रदेश की जनता का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर गोकुल भट्ट, महेश चंद्र, केदार दत्त, परमानंद, प्रेम बल्लभ, किशनानंद, हरीदत्त, पूरन चंद्र, गोपाल दत्त, केशव चंद्र, हरीश, गिरीश, सतीश, देवीदत्त, पूरन चंद्र, सदानंद, गणेश सनवाल आदि मौजूद रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।