महिला को 60 हजार में खरीदकर हरियाणा ले जा रहे थे, 6 गिरफ्तार

महिला को 60 हजार में खरीदकर हरियाणा ले जा रहे थे, 6 गिरफ्तार

हल्द्वानी (संवाददाता)। हल्द्वानी में पुलिस ने हरियाणा के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक नेपाली मूल की महिला को 60 हजार में खरीदकर हरियाणा ले जाने की फिराक में थे। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि जिस व्यक्ति ने महिला को बेचा वो महिला का मुंहबोला भाई है। घटना हल्द्वानी के गोरापड़ाव की है। हल्द्वानी कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि गोरापड़ाव स्थित एक होटल मालिक ने मंडी चौकी प्रभारी दिनेश जोशी को सूचना दी कि एक लड़की को कुछ लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से ग्राम कुरारा तहसील बपोली जिला पानीपत निवासी राजेश (21) पुत्र सुरेन्द्र देशवाल, मंजीत (20) पुत्र संजय कुमार, महेन्द्र (65) पुत्र शिवलाल, जोगेन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र, ग्राम नवादा तहसील नवादापारा पानीपत निवासी वलेदीन पुत्र नूर मोहम्मद व नथवाखान जिला नैनीताल निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से हाल निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की महिला को बरामद किया। महिला ने बताया कि उसका रमेश से  संपर्क  रुद्रपुर निवासी मुंहबोले भाई  राकेश मूल निवासी नथुवाखान के जरिए हुआ। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ धारा 370/34/120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।