200 लोगों में निपटानी होगी शादी, आदेश जारी

200 लोगों में निपटानी होगी शादी, आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand ) में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए, शादियों में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या फिर से निर्धारित कर दी गई है। सरकार ने अब कंटेनमेंट जोन से बाहर होने वाली शादियों में अधिकतम दो सौ लोगों के शामिल होने की सीमा निर्धारित कर दी है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार कंटेनमेंट जोन से बाहर होने वाली शादियों और समारोह में अब अधिकतम दो सौ लोग ही शामिल हो पाएंगे।
इसके लिए भी सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाना होगा। इसमें मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस जैसी शर्तों का पालन करना होगा। उक्त शर्ते फिलहाल अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रखी गई हैं, हालात की समीक्षा के बाद नए आदेश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को बैशाखी पर्व पर शादियों का जबरदस्त साया है। उक्त सभी शादियों में अब मेहमानों की संख्या सीमित रहेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

ब्रेकिंग :उत्तराखंड की फिल्म फ्यूंली के निर्माता,निर्देशक और नायक मनीष वर्मा ने गढ़वाली फिल्मों व गीतों को नए अन्तर्राष्ट्रीय मुकाम पर पहुंचाया, आज किए 3 और गाने रिलीज़ आज 8 बजे यूट्यूब पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रीमियर

Next post

महिला स्वयं सहायता समूहों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएः सीएम तीरथ