बोलेरो खाई में गिरी, तीन घायल

नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नैनीताल के मंगोली में देर रात एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना मंगोली पुलिस चैकी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि, एक मामूली रूप से घायल का नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगोली चैकी क्षेत्र के एसएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायल मंगोली के थापाला गांव के रहने वाले हैं। जो देर शाम नैनीताल से अपने गांव को लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने की वजह से कार करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।