पुलिस ने दो नशा तस्कर दबोचे

खटीमा। उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी के तहत पुलिस ने एक तस्कर को 3 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार है। वहीं, दूसरी ओर एक नाबालिग को लगभग 5 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबंधित धाराओ में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
जनपद में पुलिस ने नशे के खिलाफ बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए नशे की बिक्री के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने मंगलवार को सिद्धा नवदिया निवासी परमजीत को लगभग 3 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी स्मैक तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, एक दूसरे मामले में प्रतापपुर पुलिस चैकी के पास मोटरसाइकिल सवार एक किशोर को लगभग 5 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर अपने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।