नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

दिल्ली क्राइम ब्रांच के छापे की भनक तक नही लगी स्थानीय पुलिस को
कोटद्वार। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी की।. टीम ने हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार में छापेमारी कर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मामले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटद्वार में नकली इंजेक्शन बनाने का धंधा चल रहा है, लेकिन ताजुब की बात है कि उत्तराखंड पुलिस को इसकी सूचना नहीं थी। मुखबिर की सूचना पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने और उसे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की छापेमारी ने पौड़ी पुलिस की नींद उड़ा दी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना पर कोटद्वार कोटद्वार की एक फैक्ट्री में छापेमारी की. जहां से नकली इंजेक्शन और दवाई की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले डिब्बे और मशीन बरामद हुई। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम यह पता लगा रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि इस तरह की कोई खबर उनके संज्ञान में नहीं है। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने जिला पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया। अगर इस तरह की कोई जानकारी होगी तो अवश्य बताई जाएगी। वहीं, मामले में पौड़ी सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।