15 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई है। गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 15 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को मिथुन लग्न में शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पूरे विधि-विधान से साथ खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन की तिथि की घोषणा आगामी 18 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर यमुनोत्री मंदिर धाम समिति के पदाधिकारी यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली में करेंगे। नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने एक बैठक आहूत की। इसमें पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट पर शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट की ग्रीष्मकाल के लिए उद्घाटन की तिथि की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि आगामी 14 मई को शुक्ल पक्ष के कर्क लग्न की शुभ बेला पर बैशाख द्वितीय को 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। उसके बाद पैदल गंगोत्री धाम की डोली यात्रा रात्रि विश्राम के लिए भैरो घाटी स्थित भैरो मंदिर पहुंचेगी.गंगोत्री धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि 15 मई को मां गंगा की डोली सुबह 4 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही विशेष पूजा अर्चना के साथ 15 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह मिथुन लग्न की शुभ बेला पर 7 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। यमुनोत्री धाम के पुरोहित प्रदीप उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन की तिथि की घोषणा आगामी 18 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव पर की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।