राज्यसभा सांसद बलूनी को हुआ कोरोना

देहरादून। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कोरोना की चपेट में क्या आम, क्या खास सभी लोग आ रहे हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत से लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, हरीश रावत समेत कई दिग्गज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालांकि, सभी ने कोरोना मात दे दी है। अब राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए मिले हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, मंगलवार को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। बलूनी ने सभी प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।