प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

रामनगर। ग्राम तेलीपुरा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले को लेकर फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में आग संभवतरू धूम्रपान के कारण लगी है।
बता दें कि देर रात रामनगर के ग्राम तेलीपुरा स्थित स्टार प्लाईवुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। वहीं, फायर स्टेशन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि बीते देर रात 1 बजे ग्राम तेलीपुरा रोड स्टार प्लाईवुड फैक्ट्री के स्वामी ने घटना की जानकारी दी। सूचना पर फायर स्टेशन की दो यूनिट मौके पर रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायावहीं, फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में आग संभवतरू धूम्रपान के कारण लगी है। इस अग्निकांड में प्लाईवुड स्वामी का करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि की कोई घटना नहीं हुई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।