बेरीनाग बाजार में दिखा कोरोना कर्फ्यू का असर, पसरा सन्नाटा

बेरीनाग बाजार में दिखा कोरोना कर्फ्यू का असर, पसरा सन्नाटा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. बेरीनाग में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. सभी को होम आइसोलेट किया गया है. बेरीनाग विकासखंड के कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर भी लगाया है.

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बाफिला और रीठा गांव में बुखार, जुखाम और खासी जैसी बीमारियों से ग्रसित करीब 300 लोगों के सैंपल लिए. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरूक अभियान भी चलाया और ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरुक भी किया. प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि उन्हें गांव में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद टीम गांव में आई. एक दर्जन गांवों में स्वास्थ्य शिविर कोरोना का सैंपल लिया गया.

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

कोरोना कर्फ्यू के कारण बेरीनाग के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा है. दोपहर 12 बजे तक ही आवश्यक दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए थे. इस दौरान टैक्सी और अन्य वाहन थोड़े बहुत चले. थानाध्यक्ष सुशील जोशी और एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कई स्थानों पर निरीक्षण किया. बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों का पुलिस ने चालान भी किया.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।