कोविड जांच सेंटरों में न बैठने की सुविधा न पीने के पानी का इंतजाम

कोविड जांच सेंटरों में न बैठने की सुविधा न पीने के पानी का इंतजाम

पिथौरागढ़: कोरोना जांच सेंटरों में जांच के लिए पहुंच रहे लोगों के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं की गई है। लोगों को घंटों धूप में खड़े रहना पड़ रहा है। सेंटरों में न बैठने की सुविधा है और नहीं पीने के पानी का इंतजाम।

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब लोग बड़ी संख्या में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यालय में क्षय रोग चिकित्सालय में जांच सेंटर बनाया गया है, जहां सुबह आठ बजे से ही लोग पहुंच रहे हैं। जांच के लिए आ रहे लोगों के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। लोगों को धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। बुधवार को जांच के लिए आई एक युवती को काफी देर खड़े रहने के चलते चक्कर आ गया। सेंटर में पीने के पानी का भी कोई इंतजाम नहीं है, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा है कि जांच सेंटरों में प्रात: नौ बजे से जांच शुरू की जाए। जांच के लिए आने वाले लोगों के बैठने और पेयजल का इंतजाम कराया जाए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।