प्रमोट होंगे श्रीदेव सुमन विवि में फाइनल इयर के छात्र

देहरादून। श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ना दे पाने वाले छात्रों को इस साल ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट किया जायेगा। इस फैसले का असर 4 हजार छात्रों पर पड़ेगा। यूनिवर्सिटी बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए कहा कि पिछले साल कोरोना संक्रमण होने की वजह से या फिर कोरोना से जुड़े किसी मामले के कारण परीक्षा ना दे पाने वाले छात्रों को इस बार ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट कर दिया जाएगा। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति पीपी ध्यानी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब फाइनल इयर के छात्रों को असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल कोविड-19 से जुड़े उन छात्रों के लिए है जो पिछली बार फाइनल इयर की परीक्षाएं नहीं दे पाए थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।