उत्तराखंड: 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी..परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर अल्मोड़ा जिले की है, जहां 22 साल के युवक ने खुदकुशी कर दी

कहते हैं जान है, तो जहान है, लेकिन कई बार जिंदगी ऐसी दुश्वारियों में घिर जाती है, जहां इंसान को जान देना ही हर समस्या का हल लगने लगता है। 22 साल के तरुण दुर्गापाल की जिंदगी में भी जरूर ऐसी ही कुछ दिक्कतें रही होंगी, जिसके चलते उसने जिंदगी का साथ छोड़ मौत को गले लगा लिया। तरुण होनहार था, एमएससी कर रहा था, लेकिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि बीती रात उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना अल्मोड़ा की है, जहां एमएससी के छात्र का शव अपने घर पर फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्राम प्रधान से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 वर्षीय तरुण दुर्गापाल देवली गांव के घुराड़ी तोक के अपने घर में अकेले रहता था। उसके माता-पिता हल्द्वानी में रहते है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।