शीला माउंट, चेजर्स फुटबॉल, किलर्स और शिवा स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में

पांचवीं सुमित महरोत्रा मेमोरियल आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को छह मुकाबले खेले गए। बृहस्पतिवार को पहला मैच गैलेक्सी और अयारपाटा के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। दूसरा मैच शीला माउंट और रामनगर के बीच खेला गया इसमें दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं।

तीसरा मैच फंटूस और किलर्स के बीच खेला गया। इसमें किलर्स ने 1-0 से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला शिवा स्पोर्ट्स और लेमेक्स के बीच खेला गया। इसमें शिवा स्पोर्ट्स हल्द्वानी ने 2-1 से जीत दर्ज की। पांचवां मैच गैलेक्सी और चेजर्स के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। अंतिम मैच शीला माउंट और अयारपाटा के बीच खेला गया। इसमें शीला माउंट ने 2-1 से जीत दर्ज की। जीत के बाद शीला माउंट, चेजर्स फुटबॉल क्लब, किलर्स फुटबॉल क्लब व शिवा स्पोर्ट्स हल्द्वानी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल संयुक्त सचिव परीक्षित साह रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।