उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री आर्य ने विधायक बेटे के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

उतराखंड की सियासत के लिए आज का बहुत बड़ा दिन है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में एक कार्यक्रम में वह कांग्रेस में शामिल हुए। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्वसीएम हरीश रावत की मौजूदगी में आर्य कांग्रेस में शामिल हुए।

सियासी हल्कों में यह चर्चा बहुत तेजी से चल रही थी। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के संकेत देने शुरू कर दिए थे। दिल्ली में इसकी विधिवत घोषणा की गई।  राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेस में विधिवत ऐलान किया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।