भाजपा नेता गोपाल उप्रेती बतौर मुख्यातिथि कथा में की शिरकत

भिकियासैंण।विकास खण्ड अंतर्गत आदिशक्ति नौ दुर्गा कालिका धाम में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन भी कथा प्रेमियों की भीड़ रही।इस दौरान आयोजित भब्य आरती कार्यक्रम में गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड मे शामिल भाजपा वरिष्ठ नेता गोपालदत्त उप्रेती बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये।

ब्यास गद्दी से कथावाचक ज्योत्सना पांडे ने संगीतमयी कथा प्रवचन कर नवरात्र में माता के नौ रूपों का बखान कर व्रत व विधिविधान से पूजा अर्चना के बारे में बताया।उन्होंने इस दौरान कन्या पूजन व दान के माहत्मय को भी समझाया।इस मौके पर गोपालदत्त उप्रेती ने नवरात्र की शुभकामनायें लोगों को देते हुये कहा बासोट कालिका धाम में माता साक्षात विराजमान हैं।

उन्होने जनता के सहयोग से बने नौ दुर्गा मंदिर की प्रसंशा की है।कथा के समापन पर भब्य आरती का आयोजन हुआ।मॉ के मधुर भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।यहां मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोकसिंह भंडारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।