बासोट में लक्ष्मी नारायण मंदिर का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

बासोट में लक्ष्मी नारायण मंदिर का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

भिकियासैंण।विकास खण्ड अंतर्गत नव दुर्गा कालिका धाम बासोट श्रीमद् भागवत कथा जारी है।साथ ही मंदिर परिसर को भव्य व दिव्य रूप देने के लिये श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर निर्माण की आधारशिला मंत्रोच्चारण के रखी गयी।जिसमें पहली ईट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानि गोपाल दत्त उप्रेती आदि ने रखी।

विजयादशमी के मौके पर व्यास ज्योत्सना पाण्डेय ने कथा सुनाते हुये मर्यादा पुरूषोत्तम के चरित्र को प्रसंग सहित बताया।तथा कहा विजयादशमी असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है।इस मौके भगवान सीता राम की आरती आकर्षण रही।मंदिर समिति की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर की ईटें भूमि पूजन कर गोपालदत्त उप्रेती,गौरी देवी , जगत सिंह नेगी, श्रीमान कैलाश चंद्र उप्रेती , जीवन्ती करगेती द्वारा रखी गई।इस मौके पर सैकड़ों लोग आधारशिला कार्यक्रम के गवाह बने।मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोकसिंह भंडारी ने सहयोग के लिये सभी का आभार जताया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।