गोपेश्वर से गायब हुई महिला, पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला..पढ़िए पूरा मामला

चमोली में कुछ दिनों पहले घर से कॉलेज जाने के बाद गुमशुदा हुई शादीशुदा महिला को चमोली पुलिस (Chamoli gopeshwar missing women) ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है। बता दें कि गुमशुदा महिला महाराष्ट्र में चमोली के ही एक युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बीती 11 नवंबर को चमोली के विनोद सिंह निवासी पुराना बाजार चमोली ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी 21 वर्षीय पत्नी 8 नवम्बर को गुमशुदा हो गई थी। वह पीजी कॉलेज गोपेश्वर की छात्रा है। कॉलेज जाने का कहकर वह घर से निकली थी। 8 नवंबर के बाद वह घर वापस नहीं लौटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदा महिला की तहरीर के आधार पर धारा 14/21 में मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक चमोली व सीओ चमोली के निर्देशन में एसएसआई कोतवाली चमोली द्वारा गुमशुदा की तलाश में तत्काल एक टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत चौहान ने बताया कि गठित टीम ने सर्विलांस की मदद और गुमशुदा महिला के डिग्री कॉलेज गोपेश्वर जाने वाले सभी संभावित सीसीटीवी फुटेज तलाश की। टैक्सी चालकों व संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता लगा कि उपरोक्त महिला वर्तमान में पुणे (महाराष्ट्र) में चमोली के स्थानीय टंगसा गांव निवासी एक युवक के साथ रह रही है। जिसके बाद चमोली पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची। वहां से पुलिस महिला और युवक को (Chamoli gopeshwar missing women) कोतवाली चमोली लाई। पुलिस ने गुमशुदा महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।