BB15 Weekend ka Vaar: Salman Khan के टोकने पर भी चुप नहीं हुईं Tejasswi Prakash, की बहस, फिर हुआ ये

सलमान ने कहा- आप लोगों को जगाने के लिए हम लोगों को पिछले सीजन्स के कंटेस्टेंट्स लाने पड़े. ये जो सीजन है सब के सब झूठे दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान की इस बात का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा- कोई इस घर में इतना बड़ा एक्टर नहीं है कि झूठी एक्टिंग करने की हिम्मत रखे.
बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है. बीते एपिसोड में जमकर धमाल हुआ. रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत और रितेश के आने से घर का माहौल एंटरटेनिंग हुआ है. इस हफ्ते वीकेंड का वार में भी जबरदस्त मस्ती मजाक होने वाला है. इसके साथ ही होस्ट सलमान खान भी घरवालों की क्लास लेते दिखेंगे.

सलमान खान से तेजस्वी प्रकाश ने की बहस
शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने पूरे घरवालों की क्लास लगाई. उन्हें बताया कि उनके कुछ ना कर पाने की वजह से पिछले सीजन्स के सदस्यों को शो में लाना पड़ा है. सलमान ने कहा- आप लोगों को जगाने के लिए हम लोगों को पिछले सीजन्स के कंटेस्टेंट्स लाने पड़े. ये जो सीजन है सब के सब झूठे दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान की इस बात का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा- कोई इस घर में इतना बड़ा एक्टर नहीं है कि झूठी एक्टिंग करने की हिम्मत रखे.

तेजस्वी की इस बात को सुन सलमान खान उन्हें रोकते हैं. चुप होने के लिए कहते हैं लेकिन तेजस्वी सलमान खान की बात को नहीं मानती और लगातार बोलती हैं. फिर कहा- तुम लोग एक चांस मिलना भी स्टैंड नहीं करते हो. सलमान खान के इस वार के बाद घरवालों के गेम में कितनी तब्दीली आती है ये देखने का फैंस को इंतजार रहेगा.

‘हर तरफ लाशें बिछी थीं, गोलियां चल रही थीं’, अमृता रायचंद ने सुनाया 26/11 का वो डरावना मंजर
वीकेंड का वार में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने घरवालों को आइना दिखाया जिसकी वजह से शमिता शेट्टी रोने लगीं. देवोलीना ने उन्हें दोगुला कहा था जिससे शमिता चिढ़ गईं. वहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के गेम पर भी सवाल उठाए. होस्ट सलमान खान ने भी करण कुंद्रा को फटकार लगाई. सलमान ने कहा कि वे प्यार में निकम्मे हो गए हैं. उनके गेम को क्या हो गया है. ऐसा लग रहा है जैसे वे बीबी हाउस में छुट्टियां मनाने आए हैं.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।