Farm Laws Repealed: कृषि कानून रद्द, सोनू सूद ने किया PM का शुक्रिया, बोले- अद्भुत खबर

पीएम ने जैसे ही राष्ट्र के नाम संबोधन में ये फैसला सुनाया किसानों और इस कानून का विरोध कर रहे लोगों ने खुशी जताई. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम के फैसले का स्वागत किया और किसानों को बधाई दी.सोनू सूद, गुल पनाग, तापसी पन्नू, रिचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स ने कृषि कानूनों को वापस लेने पर रिएक्ट किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुरु पर्व के मौके पर देश के किसानों को बड़ी सौगात दी. लंबे समय से विवादित चल रहे तीनों कृषि कानूनों को पीएम मोदी ने वापस लेने का ऐलान किया है. पीएम ने जैसे ही राष्ट्र के नाम संबोधन में ये फैसला सुनाया किसानों और इस कानून का विरोध कर रहे लोगों ने खुशी जताई. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम के फैसले का स्वागत किया और किसानों को बधाई दी.

पीएम मोदी के फैसले का सेलेब्स ने किया स्वागत

सोनू सूद, गुल पनाग, तापसी पन्नू, रिचा चड्ढा समेत सेलेब्स ने कृषि कानूनों को वापस लेने पर रिएक्ट किया है. तापसी पन्नू ने पीएम मोदी के कृषि कानून वापस लेने की खबर को शेयर किया और लिखा- और… गुरु पर्व दिया सब नू वधाईयां. ऋचा चड्ढा ने बधाई देते हुए लिखा- जीत गए आप. आप की जीत में सबकी जीत है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।