बेटे Aryan Khan को मिली कोर्ट से राहत, SRK के बाद काम पर लौटीं Gauri Khan

जिंदगी में चल रहीं तमाम परेशानियों से निपटने के बाद एक बार फिर गौरी खान इंस्टाग्राम पर वापस लौट आईं हैं. आते ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्क वीडियो अपलोड किया है. इसके साथ ही उन्होंने नए कोलेबरेशन के बारे में बारे में भी बताया है. गौरी खान ने डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पिकॉक के साथ कोलेबरेशन किया है. सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक बिजनेस वुमन भी हैं. उन्हें अकसर ही बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में स्पॉट किया जाता है. गौरी खान उन सेलेब्स में से हैं, जिन्हें समय के साथ बदलना आता है. इसलिये वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. गौरी खान अकसर सोशल मीडिया पर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर करती रहती हैं. हांलाकि, बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. काफी समय बाद गौरी खान ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।