अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए लागू होगा ड्रेस कोड

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में दाखिला लेने वाले छात्र- छात्राओं के लिए भी कॉलेज में ड्रेस कोड लागू होगा। कॉलेज प्रशासन इसके लिए तैयारी कर रहा है। कॉलेज वार्डन ड्रेस कोड फाइनल करेंगे। फिलहाल ड्रेस कोड के लिए रंग पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद सभी छात्र- छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार ही कॉलेज में आना होगा।

नेशनल मेडिकल कॉलेज (एनएमसी) के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज में फिलहाल छात्र- छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो गई है। पिछले माह एनएमसी ने कॉलेज का फाइनल निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए मान्यता मिली थी। जिसमें राज्य कोटे की 85 और ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों को स्वीकृति मिली थी। पहली काउंसलिंग पूरी होने के बाद कॉलेज में राज्य कोटे के 85 में से 76 छात्रों ने प्रवेश लिया। जिसमें से अभी 36 छात्र- छात्राएं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। अन्य मेडिकल कॉलेज की तरह यहां भी छात्र- छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। ड्रेस कोड निर्धारित होने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड के अनुसार ही मेडिकल कॉलेज में आना होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Uttarakhand: युद्ध की आशंका से यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्र चिंतित, तनाव की स्थिति देख लौटने की कर रहे तैयारी

Next post

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में आज ज्यादातर जगह पर खिली धूप, लेकिन बदल सकता है मौसम का मिजाज