Bachchan Pandey Trailer: बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज, पहली बार अक्षय कुमार का दिखा खतरनाक लुक

Bachchan Pandey Trailer Released: अक्षय कुमार और कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहली बार है जब अक्षय का इतना खतरनाक लुक देखने को मिला है। फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

साजिद नाडियाडवाला का है जन्मदिन
आज फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला का जन्मदिन है। इसलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली… इस बार #BachchhanPaandey ला रहे हैं। होली पे गोली !!

ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। जिसमें खिलाड़ी कुमार जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जैकलीन और अक्षय रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में अक्षय कुमार गुंडे की भूमिका में है। वहीं कृति सेनन एक फिल्म निर्माता हैं, जो बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहती है। इसलिए वे दोस्त अरशद वारसी का मदद के लिए कहती हैं। अरशद उन्हें गुंडे पर फिल्म बनाने से मना करते हैं। वे कृति से कहते हैं कि ‘रावण है वो जिसका दिल और आंख दोनों पत्थर का है। ट्रेलर में अक्षय के डायलॉग ‘मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं’ ने उनके खतरनाक लुक को और दमदार बना दिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी गुरुजी की भूमिका में हैं। वहीं जैकलीन फर्नांडिस बच्चन पांडे की प्रेमिका सोफी के किरदार में हैं, जिसे बच्चन पांडे ने मार दिया है।

अक्षय ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर
इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा था ‘ दो अलग लोग, एक जमीन तो दूसरा आसमान जब यह एक हो जाए तो होगा क्या ?’ वहीं अक्षय ने गुरुवार को भी कृति सैनन के साथ एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया था। जिसमें कृति उनके साथ बाइक पर नजर आ रही हैं। उसमें अक्षय ने लिखा कि बच्चन पांडे के नजर के तीर और @Kriti Sanon की होली पे गोली।पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में वो कई शेड्स के कैरेक्टर कर रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

दिल्ली हाईकोर्ट: सावरकर की जीवनी के लेखक डॉ. संपत को राहत, कोई नहीं लिख सकेगा मानहानिकारी टिप्पणी

Next post

Uttarakhand Election 2022: मदन कौशिक का फर्जी ट्वीट वायरल, इस्तीफे और हार की जिम्मेदारी लेने की कही गई बात