नैनीताल जिले में तीसरी डोज पर संकट, कोविशील्ड खत्म
सरकार का लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने के अभियान पर संकट आ गया है। नैनीताल जिले में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई है। इस वजह से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
जिले में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन की नि:शुल्क तीसरी डोज लगाई जा रही है। हालांकि कोविशील्ड वैक्सीन खत्म होने से कई लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
Share this content:


