कालाढूंगी: कैंप कॉर्बेट रिजॉर्ट के परिसर में बुधवार को हाथी का सड़ा गला शव मिला।

कालाढूंगी

कालाढूंगी

कालाढूंगी। कैंप कॉर्बेट रिजॉर्ट के परिसर में बुधवार को हाथी का सड़ा गला शव मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हाथी के दांत सुरक्षित हैं। रेंजर अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि रिजॉर्ट स्वामी सुमन आनंद ने फोन पर सूचना दी कि उनके रिजॉर्ट परिसर में जंगल किनारे हाथी का शव पड़ा है। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी का शव सड़ गल चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत करीब एक महीने पहले हुई होगी। वनकर्मियों की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल में मौजूद डॉ. आयुष उनियाल, डॉ. हिमांशु पांगती ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक महीने पहले रिजॉर्ट में हाथियों ने उत्पात मचाया था कालाढूंगी। कैंप कॉर्बेट रिजॉर्ट में एक महीने पहले हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाया था। हाथियों ने रिजॉर्ट की किचन तोड़ दी थी। किचन से कुछ दूरी पर ही हाथी का शव मिला है। बड़ा सवाल कि आखिर परिसर के अंदर हाथी की मौत कैसे हो गई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।