पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ गुपचुप भवाली पहुंचे विराट कोहली, कैंची धाम जाने की चर्चा

Virat Kohli secretly reached Bhawali with wife Anushka and daughter Vamika

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ कुमाऊं पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मैदान पर उतरा। इसके बाद वह कार से किसी रिजॉर्ट में चले गए।

बुधवार दोपहर बाद 3.30 बजे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के मैदान पर उतरने पर स्कूली बच्चों ने तालियां बजाकर विराट और उनके परिवार का स्वागत किया। हालांकि विराट किसी से मिले बिना ही एक कार में बैठकर रवाना हो गए। विराट, अनुष्का और उनकी बेटी के साथ एक युवती भी थी।

विराट के चले जाने पर फोटो खिंचाने के लिए इंतजार कर रहे लोग मायूस होकर लौट गए। कोहली और अनुष्का ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने जा सकते हैं।

बता दें कि लंबे समय बाद विराट कोहली के बेहतर प्रदर्शन करने पर बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने बाबा नीब करौरी महाराज का धन्यवाद कर सोशल मीडिया में तस्वीर साझा की थी। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निजी दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। उधर, डीएम धीराज गर्ब्याल ने भी कहा कि विराट कोहली का यह व्यक्तिगत दौरा है। उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।