प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की नहीं है जरूरत

प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है संस्थानों को ‘दोष’ देती है। राहुल गांधी ने दावा किया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने देश में सभी संस्थानों पर ‘कब्जा’ कर लिया है।

राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की नहीं है जरूरत

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आप सभी राहुल गांधी को गंभीरता से क्यों लेते हैं, सभी संस्थान अच्छे से काम कर रहे हैं, अगर नहीं तो हम (भाजपा) हिमाचल प्रदेश में कैसे हार गए। जब वे (कांग्रेस) हारते हैं तो वे संस्थानों (चुनाव आयोग) को दोष देते हैं।’ वह राहुल के इन आरोपों को जवाब दे रहे थे कि आरएसएस और भाजपा ने देश के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है और संविधान केवल नाम के लिए मौजूद है।

संस्थानों पर कब्जा करना कांग्रेस की संस्कृति- जुगल ठाकोर

भाजपा के राज्यसभा सदस्य जुगल ठाकोर लोखंडवाला ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उनपर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संस्थानों पर कब्जा करना कांग्रेस की संस्कृति है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास में विश्वास करती है। ठाकोर ने कहा, राहुल गांधी को जानकारी नहीं है कि आरएसएस क्या है और भाजपा क्या है। उन्हें पता होना चाहिए कि किसने आपातकाल लगाया। संस्थानों पर कब्जा करने की नीति कांग्रेस की रही है और उन्हें (राहुल गांधी) अपने इतिहास पर गौर करना चाहिए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।