Guneet Monga Wedding: फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की कॉकटेल पार्टी में शामिल हुए फिल्मी सितारे, आज लेंगी फेरे

Guneet Monga Wedding: फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की कॉकटेल पार्टी में शामिल हुए फिल्मी सितारे

बॉलीवुड की जानी मानी प्रोड्यूस गुनीत मोंगा (Guneet Monga) जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  गुनीत मोंगा के प्री-वेडिंग  फंक्शन की शुरुआत हो चुकी हैं। रविवार रात मुंबई में कॉकटेल पार्टी हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।कॉकटेल पार्टी में गुतीन गोल्डन कलर की शिमरी साड़ी में नजर आई। साथ में मल्टी लेयर नेकलेस, गोल्डन क्लच, हाई हील्स कैरी किए हुए थे। उनका यह लुक हर ऐंगल से एकदम परफेक्ट था। तो वहीं दूल्हे राजा सनी कपूर इस दौरान ब्लू कलर के आउटफिट में दिखाई दिए।

गुनीत मोंगा आज यानी 12 दिसंबर को अपने सबसे अच्छे दोस्त सनी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में देर रात कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर करण जौहर, नेहा धूपिया, विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा सहित कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोनाली बेंद्रे, मौनी रॉय, ताहिरा कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा और युविका चौधरी भी शामिल हुई।

सान्या मल्होत्रा

कॉकटेल पार्टी में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। सान्या ने गुनीत की मेहंदी सेरेमनी में भी खूब रंग जमाया था।

एकता कपूर

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता भी गुनीत मोंगा और सनी की पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान एकता कुछ इस अंदाज में नजर आई

मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीर

कॉकटेल पार्टी से पहले गुनीत और सनी की मेहंदी और संगीत समारोह की तस्वीरे भी सामने आई थी। मेहंदी की रस्म में गुनीत और सनी ने ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आई। गुनीत मेहंदी के हाथों पर सनी के नाम की मेहंदी लगी हुई है।  तो वहीं एक दूसरे फोटो में वो डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Nia Sharma Bold Look: इवेंट में फ्रंट ओपन और बैकलेस पहनकर पहुंचीं निया शर्मा, बोल्ड लुक को देखते ही रह गए लोग

Next post

प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की नहीं है जरूरत