Odisha: महाशिवरात्रि पर तांत्रिक क्रिया करने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव लेकर पहुंचा जंगल

Odisha

महाशिवरात्रि पर ओडिशा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।ढेंकनाल के परजंग पुलिस थाना क्षेत्र के अंबापलास गांव में एक व्यक्ति ने अंधविश्वास में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि तांत्रिक अनुष्ठान करने के चक्कर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

मृतका की पहचान अंबापलास गांव की ममता खटुआ के रूप में हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, ममता की कथित तौर पर उसके पति अस्तमा खटुआ ने उसके घर में ही हत्या कर दी थी। आरोपी शनिवार को शिवरात्रि पर तांत्रिक अनुष्ठान करने के लिए पत्नी का निर्वस्त्र शरीर जंगल ले गया था। जिसके बाद मामला सामने आया।

सूत्रों के अनुसार, अस्तमा ममता का दूसरा पति था। वह अपने पहले पति और तीन बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग गई थी। हत्या के बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने घटना में शामिल होने से इंकार कर दिया है। आरोपी ने दावा किया कि “जब तक मैं घर पहुंचा, तब तक वह कुछ दवा की गोलियां निगल चुकी थी। मैं उसके खाने के लिए अंगूर लाया था लेकिन वह पहले ही मृत पड़ी हुई थी।”

आरोपी अस्तमा के भाई शिवा खटुआ ने कहा कि मुझे नहीं पता कि महिला की मौत कैसे हुई लेकिन मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि अस्तमा ने तांत्रिक पूजा का अभ्यास किया और संबंधित अनुष्ठान किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और उनके परिवार में विवाद चल रहा था। परजंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।