Gluten Free Food: वजन कम करने के लिए कर रहे हैं ग्लूटेन फ्री डाइट, तो इन फूड आइटम्स का करें सेवन

बिगड़ती जीवनशैली की वजह से इन दिनों लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। खानपान के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह से आजकल लोग मोटापे के चलते भी काफी परेशान रहने लगे हैं। ऐसे में लोग अपना वजन कम करने के लिए कई सारे उपाय आजमा रहे हैं। इन दिनों वजन घटाने के लिए लोगों के बीच ग्लूटेन फ्री डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपना वजन कम करने के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिसे आप ग्लूटेन फ्री डाइट में शामिल कर सकते हैं।

साबुत अनाज

अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं, तो इस दौरान आप साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। कई सारे ऐसे अनाज हैं, जो ग्लूटेन फ्री होते हैं। ऐसे में आप बिना किसी गिल्ट के इन अनाजों का सेवन कर सकते हैं। इन साबुत अनाजों में क्विनोआ, बकबीट, चावल, मिलेट आदि शामिल हैं।

फल

सभी तरह के फल प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होते हैं। ऐसे में अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं, तो अपनी डाइट में साइट्रस फल, केला, सेब, बैरीज आदि शामिल कर सकते हैं।

सब्जियां

ताजी और सीजनल सब्जियां भी प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होती हैं। ऐसे में आप अपनी ग्लूटेन फ्री डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, गोभी, ब्रॉकली आदि ले सकते हैं।

प्रोटीन्स

अनप्रोसेस्ड प्रोटीन्स जैसे फलियां, नट्स और सीड्स में कोई ग्लूटेन नहीं होता। इसके अलावा फ्रेश टिकल, फिश, पका हुआ आलू और अनफ्लेवर्ड सॉय भी अपनी ग्लूटेन फ्री डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं, तो आप डेयरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं। घी, दूध,मक्खन, चीज, दही आदि ग्लूटेन फ्री होते हैं। हालांकि, फ्लेवर्ड डेयरी प्रोडक्ट्स में ग्लूटेन हो सकता है, इसलिए इसे खाने से पहले डबल चेक कर लें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Defamation Case Live: राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना, भरूच में हिरासत में लिए गए कांग्रेस के कई कार्यकर्ता

Next post

McDonald’s Layoff: मैकडोनाल्ड कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, छटनी की तैयारी शुरू, US में बंद हुए कार्यालय