केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश.

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश.

IMG-20230423-WA0003-225x300 केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ

Next post

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए

Post Comment