अमृतकुंभ “भक्ति विशेषांक” (सरस्वती पंचांग) स्मारिका का विमोचन

पंडित कमलेश्वर प्रसाद चमोली, देहरादून:  उत्तराखंड विद्वत सभा द्वारा प्रकाशित अमृतकुंभ “भक्ति विशेषांक” (सरस्वती पंचांग) स्मारिका का विमोचन विशिष्ट जनों के कर कमलों द्वारा बृहस्पतिवार (एकादशी) 29 जून, 2023 को गीता भवन मंदिर, राजा रोड़, देहरादून में संपन्न हुआ है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा०ओम प्रकाश भट्ट (पूर्व प्राचार्य श्री रामानुज वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार) ने अपनी उपस्थिति दी एवं विशिष्ट अतिथि -पूज्य स्वामी दर्शन भारती  (संस्थापक: देवभूमि रक्षा अभियान, राज्य आंदोलनकारी, समाजसेवी) शुभाशीष- महन्त 108 कृष्णागिरी महाराज (संरक्षक), श्री महंत टपकेश्वर मंदिर, महन्त आनंद गिरि महाराज (सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, केदारपुर) संपादक- आचार्य सुभाष चमोली एवं विशिष्ट समाजसेवी, आध्यात्मिक संस्थाओं की संन्निधि एवं सभा के सम्मानित संरक्षक मंडल, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सम्मानित सदस्य तथा आचार्य गणों की गौरवमयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

IMG-20230630-WA0002-300x225 अमृतकुंभ "भक्ति विशेषांक" (सरस्वती पंचांग) स्मारिका का विमोचन

विमोचन कार्यक्रम में सभा के पूर्व पदाधिकारियों एवं विशिष्ट नागरिकों, समाजसेवी, श्रेष्ठ प्रबुद्ध जनों को सभा द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित जनों की परिवार सहित उपस्थिति वंदनीय एवं प्रेरणादायक रही।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Disha Patani ने Night Manager 2 की खास स्क्रीनिंग में ऐसा शानदार कपड़ा पहन लिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए

Next post

अंकिता की हत्या: बेबस माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी न्याय की उम्मीद नहीं कर रही थी, वे दोनों मिलकर आत्मदाह करेंगे।

Post Comment