IND vs WI: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर आग-बबूला हुआ ये दिग्गज, टीम इंडिया के लिए दिया चौंकाने वाला बयान

Team India, News: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर आग-बबूला हुए हैं. वेंकटेश प्रसाद ने साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठाए हैं. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने वाली टीम इंडिया अपनी गलतियों के कारण पांच मैच की टी-20 सीरीज में 0-2 से पीछे है.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर आग-बबूला हुआ ये दिग्गज

टीम के इस लचर प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने टीम के प्रयास को ‘बहुत सामान्य’ बताया और कहा कि टीम में जीत की भूख नजर नहीं आती. वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत औसतन रहा है. इसे नजरअंदाज करने का कोई मतलब नहीं है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप के बाद, आईपीएल शुरू हुआ और हमने तब से 7 प्रयासों में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. महज 1 बार फाइनल में जगह बनाई, क्योंकि टीम में अब जीतने की भूख और जज्बा नजर नहीं आता.’

टीम इंडिया के लिए दिया चौंकाने वाला बयान

इतना ही नहीं प्रसाद ने दूसरे मैच में युजवेंद्र चहल को अपने कोटे का अंतिम ओवर नहीं देने पर भारतीय कप्तान की रणनीति पर भी सवाल उठाए. वेंकटेश प्रसाद ने कहा, ‘युजी ने 16वें ओवर में 2 विकेट लिए और भारत को खेल में वापस ला दिया. तब वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खो दिए थे. इसके बाद उन्हें 9वें और 10वें बल्लेबाज के सामने अपना आखिरी ओवर करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद विंडीज बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों का आसानी से सामना किया और मैच अपने नाम किया. आपको ऐसे समय किताबी ज्ञान नहीं बल्कि दिमाग से चलना चाहिए.’

सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया

हार्दिक के फैसले पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि वेस्टइंडीज को 24 गेंद में 24 रन की दरकार थी. 16वें ओवर में चहल ने टीम इंडिया की मैच में दमदार वापसी कराई. चहल की गेंद काफी घूम रही थी और उनका एक ओवर बाकी था, लेकिन पांड्या ने उनसे 18वां ओवर नहीं कराया और तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया. पांड्या का यह फैसला गलत साबित हुआ, जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।