“विश्व कप: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच एक उत्साहजनक मुकाबला जारी है, इस प्रतिस्पर्धा में कौन दूसरे को पीछे छोड़ देगा?

0
1431

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के खिलाफ तीसरे मैच में 6 छक्के लगाए और वह 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।



उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और इससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली। इस सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से जीत मिली और केएल राहुल की कप्तानी में पहले दो मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 66 रन से हार मिली।

वर्ल्ड कप से ठीक पहले मिली इस हार के बाद भारतीय टीम जरूर अपनी कमी को दूर करने की कोशिश करेगी, लेकिन टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के बल्लेबाज लय में दिख रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा भी लगातार अच्छा कर रहे हैं, लेकिन कंगारू टीम के खिलाफ आखिरी वनडे में वह शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 81 रन की अच्छी पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 6 छक्के और 5 चौके निकले। इन छक्कों की मदद से रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल यानी 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित और शुभमन गिल में जारी है जंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के दौरान शुभमन गिल इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए थे, लेकिन इस टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने वापसी की और 6 छक्के लगाकर शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। साल 2023 में दोनों के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने की होड़ सी लगी है और आखिर में कौन किसे पीछे छोड़ेगा वह देखना दिलचस्प होगा। इस साल अब तक रोहित शर्मा 26 पारियों में कुल 49 छक्के लगा चुके हैं जबकि गिल 39 छक्कों में 46 छक्के लगा चुके हैं।

भारत के लिए एक साल में सर्वाधिक 6 लगाने वाले बल्लेबाज

78 – रोहित शर्मा (2019)
74 – रोहित शर्मा (2018)
74 – सूर्यकुमार यादव (2022)
65 – रोहित शर्मा (2017)
51 – सचिन तेंदुलकर (1998)
49 – रोहित शर्मा (2023)
47 – युवराज सिंह (2007)
46 – शुभमन गिल (2023)
46 – रोहित शर्मा (2016)
45 – रोहित शर्मा (2022)

वनडे में एक से 10 ओवर के बीच सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम

रोहित शर्मा भारत के सिक्सर किंग हैं और कंगारू टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने 6 छक्के लगाकर एक बार फिर से यह बात साबित कर दी। वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके छक्कों की संख्या अब 550 के पार हो गई है। रोहित शर्मा वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से एक से 10 ओवर के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके छक्कों की कुल संख्या 89 है जबकि 43 छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर हैं।

पहले 10 ओवर में भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

89 – रोहित शर्मा
43 – वीरेंद्र सहवाग
24- शिखर धवन
12 – सचिन तेंदुलकर
12 – शुभमन गिल
11-विराट कोहली
11 – सौरव गांगुली

रोहित ने 31वीं बार एक पारी में लगाए 5 या उससे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 6 छक्के लगाए और उनके क्रिकेट करियर में यह 31वां मौका था जब उन्होंने भारत की तरफ से एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 10 बार ऐसा किया था।

एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

31 बार – रोहित शर्मा
10 बार – वीरेंद्र सहवाग
9 बार – युवराज सिंह
8 बार – एमएस धोनी
8 बार – सचिन तेंदुलकर
8 बार – विराट कोहली
8 बार – सूर्यकुमार यादव