दहशत:ख़ास पट्टी के गोसिल गांव मे गुलदार के हमले से मासूम गंभीर घायल,ग्रामीणों मे दहशत

देवप्रयाग। विकासखंड देवप्रयाग मुख्यालय  हिंडोला खाल के समीप  गोसिल गांव के एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक 12-13 साल का बच्चा बकरियों को चुगाने के बाद घर की ओर ले जा रहा था कि घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। छाम दुरोगी में पूर्व में भी ऐसी घटना हुई और आज गोसिल में फिर गुलदार ने बच्चे पर हमला किया है। बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना हिंडोला खाल- जामणीखाल मोटर मार्ग के अंतर्गत गोसिल गांव की है । जिसे प्राथमिक उपचार  के उपरांत श्रीनगर भेजा गया जहां से एम्स भेजे जाने की अपुष्ट सूचना है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

प्राप्त अपुष्ट जानकारी के अनुसार आज शाम 6:00 बजे हिंडोला खाल से जामणीखाल के बीच गोसिल गांव जाने वाले रास्ते के समीप एक 12-13 साल का बच्चे को बकरी चराते हुए गुलदार ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।