उत्तर प्रदेश सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त किया, श्री अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी के अध्यक्ष के रूप में बधाई दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने चमोली जिले के जोशीमठ निवासी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) योगेन्द्र डिमरी को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

अजेंद्र ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से सेवा निवृत हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है। उन्हें बेहतर सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया जा चुका है।

Previous post

उत्तराखंड के कुमाऊं के दो तिहाई विधायकों में से केवल नौ ने पूरी विधायक निधि खर्च की, अन्य विधायकों की राशि अब तक बची है

Next post

बीकेटीसी में नए अपर मुख्य कार्याधिकारी की नियुक्ति: केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार का कदम