African Swine Fever : तीन जोन में बांटा गया ऋषिकेश, 10 किमी की परिधि में सुअरों को लाने-लेजाने पर प्रतिबंध

African Swine Fever ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र की 10 किलोमीटर की परिधि में सुअरों के लाने-लेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऋषिकेश को इन्फेक्टेड जोन सर्विलांस जोन व डिजीज फ्री जोन में बांटा गया है। प्रत्येक 15 दिन पर सुअरों से जांच को नमूने प्राप्त किए जाएंगे।

ऋषिकेश : African Swine Fever : नगर निगम क्षेत्र में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र की 10 किलोमीटर की परिधि में सुअरों के लाने-ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

”जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के आदेश के मुताबिक, ऋषिकेश को इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन व डिजीज फ्री जोन में बांटा गया है। इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र की एक किलोमीटर की परिधि में लागू होगा। इस क्षेत्र में सुअरों के मांस व सुअरों को लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

संक्रमित क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर डिसिन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन व रोकथाम के अन्य उपाय किए जाएंगे। साथ ही रोगी पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखा जाएगा। वहीं, सर्विलांस जोन 10 किलोमीटर की परिधि में लागू होगा। इस क्षेत्र में भी सुअरों को लाने-लेजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक 15 दिन पर सुअरों से जांच को नमूने प्राप्त किए जाएंगे।

दूसरी तरफ डिजीज फ्री जोन 10 किलोमीटर की परिधि से बाहर का क्षेत्र रहेगा। इस क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों के पशुओं (सुअरों) को लाया-लेजाया जाएगा। न ही बाहरी क्षेत्रों के पशुओं को इस जोन में लाने की अनुमति होगी। संबंधित जोन में लागू किए गए प्रतिबंध दो माह के लिए या रोग की रोकथाम तक रहेगा।

Share this content:

Previous post

उत्तराखंड में फिर बरसेंगे मेघ, देहरादून, टिहरी, पौड़ी में 12 जुलाई से बारिश का पूर्वानुमान-येलो अलर्ट

Next post

President Election : द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं देहरादून, भव्य स्वागत, भाजपा विधायकों व सांसदों के साथ बैठक में लेंगी भाग

देश/दुनिया की खबरें