1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
रोजगार
शिक्षा
हेल्थ एंड फिटनेस
Ayushman Bharat Card, Chakrata News, Dehradun district administration, Dehradun Update, DM Savin Bansal, Free Health Checkup Camp, Government Service Camp, Labour Card Registration, Multi Department Camp, Public Grievance Redressal, Rural Development Programs, uttarakhand latest news, Welfare Schemes Uttarakhand, जनसेवा शिविर, बहुउद्देशीय शिविर
MP Team
एक ही छत के नीचे मिलेंगी दर्जनों सरकारी सेवाएं, चकराता के क्वासी में लगेगा वृहद शिविर
जनसेवाओं का संगम: डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर
एक ही छत के नीचे अनेक सेवाएं, आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक मिलेगा लाभ
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण, नेत्र परीक्षण एवं चश्मों की सुविधा
देहरादून:
जनता को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विकासखंड चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवेदन पत्रों, योजनाओं की पूरी जानकारी और आवश्यक संसाधनों के साथ शिविर में प्रतिभाग करें ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं प्रोबेशन विभाग
-
वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान एवं परित्यक्ता पेंशन प्रकरणों का सत्यापन
-
छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, विवाह अनुदान के आवेदन
-
डीडीआरसी के माध्यम से दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण
स्वास्थ्य विभाग
-
निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑफलाइन तैयार कर आगे की ऑनलाइन प्रक्रिया
-
कुपोषित बच्चों का सर्वे एवं उपचार (आरबीएस टीम)
-
नशामुक्ति परामर्श, पोषण, परिवार कल्याण, टीकाकरण
-
गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच
-
अटल आयुष्मान कार्ड हेतु पृथक सीएचसी काउंटर
-
नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण
आईसीडीएस विभाग
-
कुपोषित शिशुओं, किशोरियों एवं महिलाओं का चिन्हीकरण
-
पोषाहार वितरण
-
नंदा गौरा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना
-
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट के आवेदन
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज
-
मनरेगा कार्य मांग, जॉब कार्ड, भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान
-
पीएम आवास योजना के आवेदन
-
एनआरएलएम/रीप के तहत नए सदस्यों को जोड़ना
-
परिवार रजिस्टर नकल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण
शिक्षा, सेवायोजन एवं खाद्य विभाग
-
एमडीएम, समग्र शिक्षा, आरटीई से संबंधित सेवाएं
-
रोजगार मेला एवं युवाओं की काउंसलिंग
-
राशन कार्ड सत्यापन, संशोधन एवं नए कार्ड निर्गत
कृषि, उद्यान, सहकारिता एवं अन्य विभाग
-
बीज, कीटनाशक, लघु कृषि यंत्रों का वितरण
-
केसीसी लाभार्थियों का चयन
-
दुग्ध, मत्स्य, रेशम विभाग की योजनाएं
विद्युत, पेयजल, लोनिवि, सिंचाई
-
बिजली व पेयजल बिल सुधार, भुगतान, नए कनेक्शन
-
सड़क, राजमार्ग एवं सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान
राजस्व, उद्योग, बैंक, पर्यटन एवं श्रम विभाग
-
आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र
-
आधार कार्ड निर्माण व संशोधन
-
स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन व प्रशिक्षण
-
बैंक लिंकेज, पीएम जीवन ज्योति व सुरक्षा योजना
-
होम स्टे एवं वीरचंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना
-
श्रमिक कार्ड निर्माण/नवीनीकरण एवं सामग्री वितरण
-
यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण
जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस बहुउद्देशीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराएं।
Share this content:
