उत्तराखंड का कोरोना अपडेट, लगातार मिल रही है सुखद खबर

उत्तराखंड का कोरोना अपडेट, लगातार मिल रही है सुखद खबर

 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। आज राज्य में कोरोना के मात्र 44 नए मामले सामने आए, जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं एक मरीज की मौत हुई। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 96964 पर व स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 93309 पर व मृतकों की संख्या 1683 पर पहुंच गया है। वहीं उपचार करा रहे प्रभावी संक्रमितों की संख्या 548 रह गई है।
बुधवार शाम जारी स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के देहरादून जिले से 17, हरिद्वार से 11, नैनीताल से 14, पिथौरागढ़ से 3 तथा ऊधमसिंह नगर व टिहरी से 1-1 नए मामले आए, जबकि अन्य सात जिलों से एक भी नया मामला नहीं आया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।