बागेश्वर के जाखनी गांव की महिलाओं को सलाम

बागेश्वर के जाखनी गांव की महिलाओं को सलाम

चिपको आंदोलन की तर्ज पर पेड़ काटने का कर रही विरोध

चेताया, सड़क के लिए पेड़ों का बलिदान नहीं सहेंगे ग्रामीण

FB_IMG_1615823855829-300x203 बागेश्वर के जाखनी गांव की महिलाओं को सलाम

बागेश्वर के कमेड़ीदेवी-रंगथरा-मजगांव-चैनाला मोटरमार्ग के निर्माण की जद में आ रहे 500 से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए जाखनी गांव की महिलाओं ने मुहिम छेड़ दी है। महिलाओं ने पेड़ों को अपने बच्चों की तरह बचाने का संकल्प लिया है। ग्रामीण महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर इन्हें काटने का विरोध किया। सोमवार को गांव की महिलाओं ने मोटर मार्ग निर्माण का विरोध करते हुए शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाखनी के ग्रामीणों का कहना है कि वन पंचायत में बांज, बुरांश, उतीस आदि के पांच सौ से अधिक पेड़ हैं। चैड़े पत्तों वालों पेड़ों से गांव के प्राकृतिक जल स्रोत सुरक्षित और संरक्षित हैं। अगर पेड़ काटे गए तो पानी के स्रोत नष्ट हो जाएंगे।
साभार – अमर उजाला

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।