कुमाऊं में कई जगह बदलने वाला है मौसम का मिजाज

कुमाऊं में कई जगह बदलने वाला है मौसम का मिजाज

हल्द्वानी । कुमाऊं में कई जगह मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले 48 घंटों के दौरान कुमाऊं में कई जगहों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक सीमांत पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे या हिमपात हो सकता है। नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि व मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।