मोटर मार्ग महरोली से चित्तोडखाल सराईखेत के निर्माण कार्य शुरू

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट बिधान सभा की बहु प्रतीक्षित मोटर मार्ग महरोली से चित्तोडखाल सराईखेत के निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिसका शुभारंभ विधायक महेश जीना ने भूमि पूजन कर किया।मार्ग की लंबाई 9 किलोमीटर व 6 करोड़ 88 लाख की लागत है। मोटरमार्ग स क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा तथा चित्तोडखाल सराईखेत से मैहरोली स्याल्दे की दूरी भी कम होगी

इसके अलावा
देघाट से घटगाड 6 कीमी मोटरमार्ग में डामरीकरण के कार्य का भी आज देघाट बाजार से शुभारम्भ किया।विधायक ने कहा बुनियादी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा।तथा दिवगंत सुरेन्द्र जीना के सपनों को पूरा करने के लिये सतत प्रयास किया जायेगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।