कॉमनवेल्थ खेल 2022: महिला हॉकी में भारत नहीं भेद सका हिंच की दीवार, हार ने बढ़ा दी मुश्किल

हॉकी

भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला हॉकी के पूल ए में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हमले किए, पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त किए लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर मेडलिन हिंच से पार पाना संभव नहीं हो सका और भारत को यह मुकाबला 1-3 से हारना पड़ा.

126178524_7d7f3d598053248ab880c0532008150bace700f3.jpg-300x169 कॉमनवेल्थ खेल 2022: महिला हॉकी में भारत नहीं भेद सका हिंच की दीवार, हार ने बढ़ा दी मुश्किल

इस हार के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. असल में दोनों ग्रुपों से टॉप दो टीमों को ही सेमीफाइनल में स्थान बनाना है. इस हार के बाद उसकी पहले स्थान पर रहने की संभावनाएं लगभग ख़त्म हो गई हैं.

लेकिन दूसरे स्थान पर रहने के लिए भी उसे तीन अगस्त को कनाडा के साथ होने वाले मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. यह जीत ही उसे ग्रुप में दूसरा स्थान दिला सकती है. सही मायनों में इसकी अहमियत अब क्वार्टर फाइनल जैसी हो गई है.

इंग्लैंड इस मुकाबले में गोल खाए बग़ैर मैच ख़त्म करती नज़र आ रही थी. लेकिन खेल समाप्ति से नौ सेकेंड पहले भारत को आठवां और आखिरी पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस पर गुरजीत की ड्रैग फ़्लिक को गोल के ठीक सामने खड़ी वंदना कटारिया ने गोल में डिफ़्लेक्ट कर दिया और भारतीय टीम एक गोल उतारने में सफल हो गई.

हिंच से पार पाना रहा मुश्किल

इंग्लैंड की गोलकीपर मेडलिन हिंच को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में शुमार किया जाता है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि उन्हें क्यों बेहतरीन गोलकीपर माना जाता है.

Visit website

Visit website

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।