उत्तराखंड के स्कूल में टीचर की अमानवीय करतूत से बवाल, सिर पर रेजर फिराकर दर्जन भर बच्चों का बनाया मजाक

image

उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िले से स्कूली बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. अल्मोड़ा के दन्या शिशु मंदिर में बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ने करीब एक दर्जन बच्चों के सिर पर रेजर लगाकर बाल काट दिए. बच्चों की शिकायत के बाद से इस मामले में बवाल मचना शुरू हो गया. अभिभावकों ने सोशल मीडिया में शिक्षक की इस करतूत का खुलासा किया तो बहस छिड़ गई. हालांकि अभी मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन अभिभावकों की शिकायत पर प्राधानाचार्य ने शनिवार को एक बैठक ज़रूर बुलाई है. इसके बाद ही अभिभावक आगे की कार्रवाई करने के मूड में हैं.

स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन पंत का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में गुरुवार देर रात आया. आज शुक्रवार को चूंकि अनंत चतुर्दशी की छुट्टी है इसलिए कल स्कूल में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें अभिभावक मौजूद रहेगें. इस बैठक के बाद शिक्षक पर कार्रवाई किए जाने की संभावना है क्योंकि बदसलूकी के शिकार बच्चों के पैरेंट्स आरोपी टीचर को हटाने की मांग कर रहे हैं. पंत का कहना है कि किसी भी बच्चे के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अनुशासन के लिए बच्चों के बाल छोटे रखने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन किसी के सिर पर रेज़र चलाना ठीक नहीं है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

शतक के बाद कोहली को ओपनिंग देने के सवाल पर भड़के केएल राहुल, कहा- तो क्या मैं खुद बाहर बैठ जाउं

Next post

हर गांव के मरीज तक पहुंचेगी उत्तराखंड सरकार! 1 महीने होगी BP, TB, कैंसर, मोतिया जैसे रोगों की जांच