Nushrratt Bharuccha: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा अपनी अपकमिंग फिल्म छोरी 2 की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। नुसरत के चेहरे और हाथों पर चोट लगी है।
अभी हालही में बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के सेट पर चोटिल होने की खबर के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार के सेट पर हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। जी हां, अभिनेत्री नुसरत भरूचा को अपनी हिट हॉरर फिल्म ‘छोरी के सीक्वल की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए चोट लग गई है। हालांकि, ऐसा पहली नहीं जब अभिनेत्री को शूट के दौरान चोट लगी हो वह पिछले कुछ सालों में शूटिंग के वक्त कई बार इंजर्ड हुई हैं।
Share this content:


