राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देहरादून आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून। रविवार को उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

IMG-20251102-WA0007 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देहरादून आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

 

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकगणों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

IMG-20251102-WA0013-scaled राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देहरादून आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन से पूरे क्षेत्र में उल्लास और गरिमा का वातावरण रहा। उत्तराखंड प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न राजकीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण,मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के साथ किया भोजन, कहा—राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है

Next post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दून लाइब्रेरी में उत्तराखंड पुस्तक मेला का किया उद्घाटन