प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद पर अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस सफर की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को हुई थी जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और साल 2014 से वह देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में जन-सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सेवा संकल्प अभियान भी शामिल है।

e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a7e0a4bee0a4a8e0a4aee0a482e0a4a-real प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने की सराहना

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने इस यात्रा को सेवा और सुशासन का अनूठा संगम बताया है। पाटिल ने प्रधानमंत्री के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से आने के बाद भी उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा जनसेवा ही रहा है। गुजरात के दिनों से ही उनके साथ काम कर रहे पाटिल ने कहा कि वहां की योजनाओं के अनुभव ने उन्हें आम जनता की समस्याओं को गहराई से समझने और उनके समाधान खोजने में मदद की।

योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर बड़ा बदलाव सिर्फ नई योजनाओं की घोषणा करने में नहीं, बल्कि उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा करने में रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को यह सिखाया है कि किस तरह से योजनाओं को समय पर लागू किया जा सकता है। उन्होंने जनधन योजना, नल कनेक्शन और शौचालय निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इन पहलों से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंची है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है।

विकसित भारत 2047 का रोडमैप

वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर बात करते हुए पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिछले 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन ने इस दीर्घकालिक उद्देश्य की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि आज देशवासियों को यह पूरा भरोसा है कि सरकार की मजबूत कार्यशैली और समयबद्ध योजनाओं के क्रियान्वयन के बल पर भारत इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।